सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत


गड़खा(सारण)। गड़खा चिरांद रोड पर गड़खा थाना क्षेत्र जानकीनगर नहर के समीप एक अज्ञात युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक गड़खा बाजार से सामान खरीद कर बाइक मीनापुर की तरफ जा रहा था। तभी जानकीनगर नहर के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में जा गिरी। जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया एवं अधिक खून गिरने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद गड़खा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है समाचार प्रेषण तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई।