
फाइल फोटो
परवेज अख्तर/सिवान। हुसैनगंज थाना क्षेत्र हबीबनगर पंचायत के शंकरपुर निवासी फिरोज अंसारी की शुक्रवार की शाम गोसोपाली स्कूल के समीप अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर मौत के नींद सुला दी।बदमाशों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब फिरोज अपनी बाइक पर सवार होकर कही जा रहा था।बदमाशों ने फिरोज को तीन गोली मारी थी इसमें एक गोली फिरोज के सिर,दूसरी गोली पेट में लगी थी जबकि तीसरी गोली बदमाशों ने फिरोज के पैर में मारी लेकिन पेंट के पॉकेट में मौजूद मोबाइल में जा लगी।घटना की जानकारी होते ही स्वजन घटनास्थल पर पहुंच गए और फिरोज को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देख पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है।मामले में हुसैनगंज के अपर थानाध्यक्ष अमान अशरफ ने बताया कि फिरोज अंसारी पर थाने में शराब तस्करी सहित कई मामले दर्ज हैं।मृतक के पूर्व के अपराधिक इतिहास पर प्रकाश डालते हुए यहां बताते चले की २०२२ में फिरोज अंसारी की उत्तर प्रदेश से इनोवा गाड़ी में शराब लदवा कर अपने गुर्गों संग आने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी।इसी सूचना के सत्यापन और कार्रवाई हेतु हुसैनगंज थाने में पदस्थापित एएसआई सुरेंद्र गहलोत निकले हुए थे तभी टीकड़ी गांव के समीप शराब तस्करों की गाड़ी को एएसआई सुरेंद्र गहलोत एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो तस्करों ने सुरेंद्र गहलोत व एक चौकीदार के शरीर पर गाड़ी चढ़ा कर भागने लगे।इस बीच,दुर्घटना के बाद भाग रहे शराब तस्करों की गाड़ी कुछ दूर जाकर नहर के किनारे पलट गई। गाड़ी पलटने के बाद उसमें सवार सभी शराब तस्कर मौके का फायदा उठाकर भाग निकले थे।फानन में घायल एएसआई व एक चौकीदार को सिवान सदर अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने एएसआई सुरेंद्र गहलोत को मृत घोषित कर दिया था।




Recent Comments