सांसद के निर्देश पर अल्पसंख्यक मुहल्ला में भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने बिजली से संबंधित समस्या के निराकरण के लिये शुरू किया प्रयास

दिघवारा (सारण) :वृहस्पतिवार को नयागांव पंचायत के बहेरवा गाछी गांव में भाजपा नेताओं के प्रतिनिधि मंडल के पहुंचने पर अल्पसंख्यक समुदाय के मुन्ना मियां, रुस्तम अली व अन्य सैकड़ो लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत में नासीम प्रवीण महिला मुखिया, हारूल मियां, मोख्तार हुसैन और असलम मियां सहित अन्य थे। भाजपा का प्रतिनिधि मंडल सांसद राजीव प्रताप रुडी के निर्देश पर भाजपा राज्य परिषद सदस्य राकेश सिंह के नेतृत्व में गया था। भाजपा के प्रतिनिधि मंडल को स्थानीय लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञात हो कि दिनांक 21.06.18 को नयागांव पंचायत के कुछ लोग छपरा सांसद राजीव प्रताप रूडी जी से मिलकर अपने क्षेत्र की बिजली की समस्या से अवगत करवाया था। इसी क्रम में श्री रूडी ने वहीं के ग्रामीण भाजपा जिला उपाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह प्रखंड अध्यक्ष विमल चौरसिया, राकेश कुमार सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, यशवंत सिंह प्रिंस सिंह को बिजली की समस्या के लिए भेजा था। प्रतिनिधि मंडल ने आश्वत किया कि अविलंब इस समस्या का निराकरण श्री रूडी जी द्वारा कराया जायेगा।




Recent Comments