परसा(सारण) : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंडक नदी में स्नान करने के क्रम में इंटर के छात्र की डूबने से मौत हो गया।मृतक युवक थाना क्षेत्र के बनकेरवा गाँव निवासी रिक्शा चालक राजेश्वर साह का 18 बर्षीय पुत्र बबलू कुमार बताया जाता है।मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि युवक अपने मित्रो के साथ गंडक नदी में स्नान करने के लिए परसादी कारखाना गंडक घाट गया था।जहाँ स्नान करने के क्रम में ज्यादा पानी में फिसल गया।और देखते देखते में डूब गया।जिससे उसकी मौत हो गई।स्थानीय लोगो के अथक प्रयास से युवक को बरामद किया गया।और आनन् फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहाँ चिकित्सक ने देख मृत घोषित कर दिया।मृतक युवक इस बर्ष इंटरमीडियट का परीक्षा देने वाला था।मृतक दो भाइयो में छोटा था।जो घर पर रहकर मुन्सी लाल महाविद्यालय दिघरा मरार से इंटर की पढाई करता था।मौत की खबर से पिता राजेश्वर साह माता चन्दा देवी भाई राज कुमार साह बहन रीसा कुमारी का रो रो कर बुरा हाल था।घटना की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष मो जकारिया बीडीओ रजत किशोर सिंह सीओ राम भजन राम पूर्व पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह घटना की जनकारी लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।