कोपा (सारण)- थाना क्षेत्र के कोपा बाजार से गुप्त सूचना के आधार पर थानाघ्यक्ष शिवनाथ राम ने हत्या के नामजद आरोपी लालू खां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । वहीं वाहन जांच अभियान के क्रम में शराब के साथ अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।