मांडलगढ़:नपा प्रशासन मौन,सडक मार्ग में बंबूल काटे कौन
दिलीप मेहता
मांडलगढ़ 27 जून। पालिका प्रशासन की लगातार अनदेखी के कारण नगर में सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है । कई जगहो पर रास्ते में बंबूल के पेडो की टहनियां फैलने से भारी परेशानी हो रही है । वहीं चौराहे पर जैन मंदिर के पास खाली पडे भुखंड में आस पास के दुकानदार व अन्य लोग भी कचरा डाल रहे है । पिछले समय शिकायत करने के बाद भी पालिका प्रशासन मौन होकर बैठा है । बाल कटिंग दुकानवाले भी कटे हुये बाल यहीं लाकर डाल रहे है जिससे हवा में उड कर आसपास के घरो में जाने से सभी परेशान है । लगता है इनको पालिका ने छूट दे रखी है । किले पर जाने वाले सडक मार्ग पर अब बंबूल के पेडो के कारण वाहन चालको का जाना भी दुभर हो गया है । रास्ते में टहनियां व कांटो के कारण परेशानी हो रही है । धिरे धिरे ऐसा लगने लगा है कि पालिका प्रशासन भी ।”मोबाईल की तरह — कृपया कुछ देर बाद सम्पर्क करे ” वाली तर्ज पर चल रहा है जहां पर कहने के के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है । और कहने पर यह जवाब मिलता है कि आप उनसे मिल कर काम बतादो हमने कह दिया है । पुराने समय की कार्यशैली और आज की कार्यशैली में भी अब फर्क नजर आता दिखाई दे रहा है । ऐसी नगर पालिका में कौन जिम्मेदार है जिसका पता ही नहीं चलता ?? साथ ही किले के बारी वाले सिडियो के मार्ग पर परकोटे पर लगी हाई मास्क लाईट 6 माह से बंद पडी है । देखे समय रहते पालिका प्रशासन क्या जनहित के कामो की और ध्यान देगा या नहीं देकर ,,,फिर नजर अंदाज करेगा ? आगे फिर भी क्या होगा या नहीं… कौन सुध लेगा या समझेगा ,,,यह राम ही जाने।




Recent Comments