कातिब के हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने बन्द किया उसरी बजार,आवागमन किया बाधित
तरैया (सारण)अपराधियों द्वारा कातिब के घर पर आकर गोली मारकर हत्या करने की घटना के बाद से सारा क्षेत्रवासी दहसत में है।बुधवार की सुबह ही आक्रोशित ग्रामीणों ने उसरी बाजार बन्द कर दिया।और तरैया-पानापुर मुख्य सड़क को घंटो जाम कर दिया।ग्रामीणों का आरोप था कि हमलोगों का दियारा क्षेत्र है इधर रात्री में पुलिस कभी भी गस्त नही करती है।

पहले 1998 में उसरी बाजार पर पुलिस चौकी था।अब बन्द हो गया है।ग्रामीणों ने उसरी बजार पर पुलिस चौकी खोलने की माँग तथा अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की माँग कर रहे थे।मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह व बीडीसी साबिर हुसैन ने मृत कातिब के परिवार को बिहार सरकार से 50 लाख मुआवजे की राशि देने की माँग की है।मुखिया संघ के अध्यक्ष ने दियारा क्षेत्र में सुबह-शाम प्रतिदिन एसएसबी का फ्लैग मार्च और पुलिस द्वारा परट्रोलिंग कराने की मांग की है।मृतक के भाई प्रेमचंद श्रीवास्तव ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की माँग की है।स्थानीय विधायक मुद्रिका प्रसाद राय एवं अन्य बुद्धिजीवियों ने ग्रामीणों की समझा बुझा कर जाम हटवाया।
ロविधायक ने पीड़ित परिवार से मिलकर दिया सांत्वना-
विधायक मुद्रिका प्रसाद राय मृत कातिब के घर पहुँचे और पिड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया।मृतक के बड़े भाई मुरारी प्रसाद सिन्हा से विधायक ने मुलाकात कर सांत्वना दिया।उक्त मौके पर पूर्व प्रमुख हरिशंकर सिंह,मुखिया सुशील कुमार सिंह,सरपंच रोहित कुमार राय उर्फ बिट्टू राय, जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि लंकेश बाबा व अन्य मौजूद थे।