कलश यात्रा के साथ हनुमान प्रमाण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

# परवेज अख्तर सिवान

बड़हरिया (सिवान) : प्रखंड के सिकंदरपुर गांव में श्रीहनुमान प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ
के लिए शुक्रवार को हाथी-घोड़े, बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा यज्ञ स्थल चलकर चाड़ी मोड़ स्थित गंडक नदी से जल

भरकर पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची जहां महायज्ञ आरंभ हुआ।

कलश यात्रा के दौरान हर-हर महादेव, जयश्रीराम, जयहनुमान के उद्घोष

से वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस मौके पर गणेश यादव, हरेंद्र यादव, संजय चौहान,

अनंत कुशवाहा, अर्जुन पड़ित, मनोज कुशवाहा,

सत्यदेव राम, सदाम चौहान, पप्पू यादव, पिंटू कुमार, राजेश कुमार,

विकास कुमार, दीपक कुमार समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।