सारण जिला युवा जदयू के जिलाध्यक्ष बने डॉ विशाल सिंह राठौर

छपरा( 3 दिसम्बर 19) : सारण जिला युवा जदयू के जिलाध्यक्ष के पद पर जदयू के युवा नेता डॉ. विशाल सिंह राठौर का मनोनयन किया गया है.इस आशय का पत्र युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अभय कुशवाहा द्वारा जारी कर मनोनयन की संपुष्टि की गई है.जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन पर संगठन का विस्तार करते युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा द्वारा सारण ज़िला युवा जदयू के अध्यक्ष पद पर डॉ विशाल सिंह राठौर को मोनानित किया गया.ज्ञातब्य हो की श्री राठौर समता पार्टी के कार्यकाल से ही छात्र संघ के अध्यक्ष रहे ,विधयाक प्रितिनिधि रहे और मुख्य पार्टी में भी महासचिव और युवा जदयू में प्रदेश में भी महासचिव रहे हैं.

श्री राठौर के जिलाध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक मंटू सिंह, पूर्व विधायक छोटेलाल राय, पूर्व मंत्री गौतम सिंह पूर्व विधानपार्षद और मुख्य प्रवक्ता बिहार जदयू नेता संजय सिंह, युवा जदयू के संगठन प्रभारी चन्दन जी, विधानपार्षद वीरेंदर नारायण यादव,सांसद सिवान श्रीमती कविता सिंह जदयू नेता अजय सिंह, जदयू नेता शैलेंद्र प्रताप,तथा मुख्य पार्टी के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ,छपरा संगठन प्रभारी अंजनी कुमार जी, प्रदेश संगठन प्रभारी अरविन्द कुमार राय जी, और पार्टी कार्यकर्ता और नेताओ ने श्री राठौर को बहुत बहुत बधाई और शुभकामना दी.