कर्नाटक में फेल हुआ मोदी-शाह का गेम प्लान :आम आदमी पार्टी
—————————————-
छपरा(सारण)।आम आदमी पार्टी ने कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया ब्यक्त करते हूए कहा कि यद्दूरप्पा के मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र देने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित साह का कर्नाटक में सरकार बनाने का गेम प्लान फेल हो गया है।पार्टी के जिला प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने कहा कि इस घटनाक्रम में शिकारी खूद शिकार बन गया।बिना स्पष्ट जनादेश के सरकार बनाने की कोशिस करना लोकतंत्र के साथ खूल्लम-खूल्ला मजाक है।पैसा और पावर के बल पर जनता दल एस और कांग्रेस के निर्वाचित बिधायकों को खरीदने की भाजपा ने भरपूर कोशिस ही नहीं की बल्कि खंडित जनादेश का अपमान भी किया।इस काले करतूत के लिए देश की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी और आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसकी कीमत चूकानी पड़ेगी।श्री टुन्ना ने कहा कि खंडित जनादेश के बाद आखिर सरकार बनाने के लिए इतनी जल्दबाजी क्यूं दिखायी गयी।चूनाव के बाद जनता दल एस को कांग्रेस ने समर्थन देकर बहूमत की सरकार बनाने की घोषणा कर चूकी थी।लेकिन कर्नाटक के राज्यपाल ने उनकी एक नहीं सूनी और मोदी-शाह के दबाव में आकर एक अल्पमत पार्टी को सरकार बनाने का न्योता नहीं दिया बल्कि आनन-फानन में शपथ ग्रहण भी करा डाला।क्या,ये कर्नाटक के मतदाताओं के साथ घोर अन्याय नहीं है।