सिवान :तीन दिनों से किशोर लापता, परिजन जता रहे अपहरण की आशंका
#परवेज अख्तर /बडहरिया (सिवान) : बड़हरिया थाना क्षेत्र के इजमाली गांव से एक 14 वर्षीय किशोर बिट्टू अहमद 5 मई से नाटकीय ढंग से लापता हो गया जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए सोमवार को थाने में आवेदन दिया है। सोमवार को बिट्टू के पिता रिजवान अहमद ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है जिसमें बिट्टू के लापता होने का जिक्र करते हुए अपहरण हो जाने की आशंका व्यक्त की है। रिजवान अहमद ने आवेदन मे कहा है कि पांच मई को मेरा पुत्र बिट्टू सुबह सात बजे अचानक घर से गायब हो गया। शाम तक घर नहीं आया तो उसकी खोज बिन शुरू हुई। उसके दोस्तों, रिश्तेदारी में काफी खोजबीन एवं पूछताछ करने के बाद भी उसका पता नहीं चला तो सोमवार को उसकी गुमशुदगी और अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में आवेदन दिया गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए पुत्र की शीघ्र बरामदगी की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बच्चे की शीघ्र बरामद कर लिया जाएगा।
—————–