मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास किया गया श्री साईं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में

सीवान। जल जीवन हरियाली अभियान मानव सृंखला के जागरूकता के लिए श्री साई मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने मानव सृंखला का पूर्वाभ्यास किया। इस संदर्भ में हॉस्पिटल के चेयर मैन डॉक्टर रामेश्वर कुमार ने बताया कि मानव सृंखला का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक करना है। आज पर्यावरण एक जरुरी सवाल ही नही बल्कि ज्वलंत मुद्दा बना हुआ है लेकिन आज लोगो मे इसे लेकर कोई जागरूकता नही है ग्रामीण क्षेत्र को अगर छोड़ दे तो महानगरीय क्षेत्र में पर्यावरण सुरक्षा महज एक सरकारी एजेंडा बना हुआ है। इसके लिए हम सब को आगे आने की जरूरत है तथा इस मानव सृंखला के माध्यम से हम सभी को संकल्पबद्ध होना है कि पर्यावरण को बचाया जा सके। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉक्टर के पी सिंह डॉक्टर अरिंदम मुखर्जी डॉक्टर इंद्रा साहू डॉक्टर ज़ैनुद्दीन डॉक्टर ए अनवर प्रकार्षा राय फीजियोथेरेपिस्ट सृस्टि अजित कुमार आलोक सिंह तृप्ति घोष मनोज कुमार समीम अहमद आदि ने भाग लिया।