
चुनाव मे मतदातओं ने तुष्टीकरण को एक सिरे से खारिज किया है, जिसका नतीजा भाजपा प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत रही है-योगी
दैनिक खोज खबर,सेंट्रल डेस्क :-यूपी व उतराखंड मे प्रचंड बहुमत के संकेत मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ व मुख्यमंत्री पद के दावेदार कहे जाने योगी आदित्यनाथ योगी ने कहा की तुष्टीकरण की राजनीति करने वालो दलों को मतदातओं ने नकार दिया है।
भाजपा ने सबका विकास का नारा दिया था और लोगो ने उसपर मुहर लगा दिया है। भाजपा कभी भी तुष्टीकरण की राजनीति किया है न करेगा। ये बाते चुनाव मे यूपी व उतराखंड के मतगणना संकेत मे प्रचंड बहुमत मिलते देख मीडिया को कही।
भाजपा की इस सबसे बड़े प्रदेश मे दो तिहाई से जीत सही मायने मे बड़ी जीत कही जायेगी ।यूपी मे भाजपा का सत्ता मे आना सचमुच वनवास का ख़त्म होना कहा जा रहा है ,सो सही लग रहा है।
लगभग 14 सालो बाद भाजपा यूपी मे सत्ता मे लौटेगी।उत्तर प्रदेश की चुनाव मे 300 का आकड़ा पार करना मुश्किल काम को अपने रणनीति से जितने के करीब दिख रही है।




Recent Comments