एसबीआई के खाते से साइबर अपराधियों ने 56 हजार रुपये उड़ाये

मांझी(सारण) मांझी थाना के ताजपुर भारतीय स्टेट बैंक के खाते से साइबर अपराधियों द्वारा 56 हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़ित थाना क्षेत्र के जयी छपरा गांव निवासी प्रदीप महतो के द्वारा पैसे उड़ाने की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए स्थानीय थाने में आवेदन दिया गया है . दिये आवेदन में पीड़ित ने बताया कि मेरा भारतीय स्टेट बैंक ताजपुर शाखा में है . एटीएम कार्ड का गुप्त कोड भी किसी को नहीं बताया और दिनांक 9 तथा 10 जुलाई को मेरे खाते से 56 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. पीड़ित ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. आये दिन साइबर अपराधियों के द्वारा किसी किसी खाते से हजारों रुपये की निकासी किये जाने का मामला सामने आता है.