
बिघापुर उन्नाव (उ. प्र.) किराना व जर्नल स्टोर की दुकान दीपावली की रात जलकर हुआ राख
✍न्यूज इनपुट जितेंद्र यादव बिघापुर उन्नाव (उ. प्र.):-
थाना बारासगवर ताहसील बिघापुर में ग्राम रग्घुखेड़ा में विजयपाल सिंह पुत्र जितेंद्र बहादुर सिंह की चौराहे पर किराना व जर्नल स्टोर की दुकान 19/10/2017 दीपावली की रात जलकर स्वाहा हो गयी।
पीड़ित विजय पाल के अनुसार हर रोज की तरह वह आज भी रात लगभग 9 बजे अपनी दुकान बंद कर के बमुश्किल 100 मीटर की दूरी पर स्थित घर चला गया और सुबह 3.30 बजे पड़ोसियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर उठा तो पता चला कि कंही आग लगी हुई है बाहर जाकर देखा तो पता चला कि उसकी ही दुकान की ओर से धुआं निकल रहा है।
गांव वालों की मदद से अपने संसाधनों से किसी तरह आग को बुझाया लेकिन तब तक दुकान के अंदर का सारा समान जलकर खाक हो चुका था पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर3.5 लाख रुपये के नुकसान को दर्शाया है तथा मौके की जांच की मांग की।
वही अग्नि स्थल पर पहुँची पुलिश प्रसाशन की टीम तथा राजस्व विभाग से क्षेत्रीय लेखपाल अविनाश कुमार के द्वारा मौके पर पहुँच कर जांच कर के आग से जल गई दुकान तथा समान की मलियत 50 हजार दर्शाई गयी है।




Recent Comments