
सारण जिला एसटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ 2019
छपरा। रविवार को शिशुपार्क छपरा में एसटीइटी 2019 अभ्यार्थी संघ की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला संयोजक रंजन यादव ने किया बैठक में निर्णय लिया गया कि एसटीइटी 2019 में उत्तीर्ण सभी छात्रों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए कि जो 21 जून 2021 को पुनः परिणाम आया है उसमें उत्पन्न मेरिट और नॉन इन मेरिट के भ्रम को पूर्ण रूप से दूर करने की मांग सरकार से की गई। साथ ही साथ 29 जून 2021 को पटना में एसटीइटी बिहार संघ के द्वारा आयोजित अभ्यर्थियों द्वारा महा आंदोलन में सारण जिला से हजारों की संख्या में पटना चलने का आह्वान किया गया। इस बैठक में संघ के संयोजक रंजन यादव सह संयोजक कामिनी कुमारी, प्रकाश सहाय, खुशबू कुमारी, शेखर दुबे, मोहम्मद अकरम, रोहित कुमार मांझी, कुमुद रंजन पांडे ,मनीष रंजन ,अभिषेक कुमार ,विनय सहित दर्जनों की संख्या में उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग लिए इस बैठक में कोरोना के मानकों का पालन करते हुए बैठक संपन्न हुई।इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी कुमुद रंजन पांडे द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।




Recent Comments