दस दिन पहले छोटे गैस के सिलिंडर से झुलसी महिला का इलाज के दौरान छपरा में मौत
मढौरा सारण):गौरा ओपी क्षेत्र के बसतपुर में बीते 12 मई को आग से झुलसी महिला की मौत बुधवार की शाम इलाज के क्रम में सदर अस्पताल छपरा में हो गई। मृतिका ईश्वर महतो की 28 वर्षीय पत्नी रम्भा देवी है। इस सम्बंध में दरियापुर थाना के आदमापुर निवासी मृतिका की भाभी राजकुमारी देवी ने सदर अस्पताल में बयान देकर मृतिका केपति ,सास ,ससुर,भसुर, जेठानी, सहित 6 लोगो को आरोपित की है। दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है । विदित हो की गैस के छोटे सिलेंडर सेआग लगने के बाद 12 मई को परिजनों ने मढौरा रेफरल अस्पताल में लाया था , जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर कर दिया गया था । पहले दिन घटना का कारण खाना बनाने के समय छोटे सिलिंडर में आग लगने से महिला के झुलसने की बात सामने आयी थी । ससुराल के परिजनों ने ही इलाज का जिम्मा भी सम्भाल रखा था । लेकिन जब आग से जख्मी और हुलसी महिला का बुधवार को मौत हो जाने के बाद मैके वालों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है । गौरा ओपी इंचार्ज हरे राम सिंह ने बताया की आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया गया है ।




Recent Comments