मनरेगा मजदूरों को दो सौ दिन काम तथा पाँच सौ रूपये मजदूरी दिया जाय

पानापुर (सारण)मंगलवार को भकपा माले के कार्यकर्ताओं ने लक डाउन का पालन करते हुए पानापुर के पिपरा एवं भोरहाॅ में एक दिवसीय प्रतिरोध दिवस मनाया गया। भकपा माले जिला सचिव सभापति राय ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार कोरेंटाइन सेंटर के नाम पर यातना केंद्र बना दिया है ,जहाँ रह रहे तमाम लोगो को मूलभूत सुविधाओं से महरूम रखा गया ।साथ ही भारी संख्या में दूसरे राज्यो से पहुॅचे मजदूरों को गांव में रहने के लिए छोड़ दिया गया है। जिससे गांव में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। उन्होंने सरकार एवं पदाधिकारियों से अविल्ब नए कोरेंटाइन सेंटर तथा उसमें मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने की मांग की। श्री राय ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के नाम पर निजीकरण को बढ़ावा तथा मजदूरों को गुलाम बनाने की साजिश है। इसलिए निजीकरण के फैसले को अविल्ब वापस लिया जाय। उन्होंने सभी गरीब मजदूरों को 10 हजार लॉक डाउन भात्ता देने, लॉक डाउन में मारे गए मजदूरों के परिजनों को 20 लाख रुपया मुआवजा देने, तमाम मनरेगा मजदूरों को साल में 200 दिन काम व 500 रुपया न्यूनतम मजदूरी तथा सभी किसानों का ॠण माफ करने की मांग सरकार से की। प्रतिरोधक दिवस में छात्र नेता अनुज कुमार दास, धर्मेंद्र डोम, दिलीप महतो ,राजेश कुमार दास ,सुभाष कुमार झमिंद्र महतो ,आलोक महतो,लगन राम,गौतम प्रसाद, रविन्द्र मांझी, रविन्द्र महतो शामिल थे।