जननायक स्वामी सहजानंद की 133 वीं जयंती मढ़ौरा में 11 मार्च को मनेगी
मढ़ौरा (सारण ) । मढ़ौरा के बहुआरपट्टी में महान किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की 133 वीं जयंती 11 मार्च को मनायी जाएगी । इसकी जानकारी आयोजन समिति के प्रो रजाक हुसैन और वीरेंद्र प्रसाद नेसंयुक्त रूप से अपनी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दिया है । उन्होने बताया कि स्वामी जी स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी योद्धा महान नेता किसान सभा के संस्थापक थे । जयंती समारोह की तैयारी में स्थानीय किसान सभा और भाकपा के लोग लगे हुये हैं । इस समारोह की अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता भरत प्रसाद सिंह करेंगे । जयंती समारोह को मुख्य रूप से शिक्षक नेता चूल्हन प्रसाद सिंह, भाकपा जिला सचिव रमबबू सिंह, किसान नेता हरीबल्लभ सिंह पूर्व मुखिया अमरेन्द्र सिंह, मुखिया प्रतिनिधि हर्षवर्धन दीक्षित, प्रियरंजन पांडेय आदि संबोधित करेंगे ।




Recent Comments