एकमा में छात्र की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
दैनिक खोज खबर, एकमा
एकमा सहाजितपुर मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल हुवे छात्र की मौत रविवार को हो गयी। मौत की सूचना मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने एकमा सहाजितपुर मुख्य मार्ग को केशरी मठिया के पास जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर केशरी पहुँचे एकमा थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने सड़क जाम हटवाया।

आपको बता दे कि शनिवार को केशरी मठिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय का छात्र सुखधाम गिरी सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था।

जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया। रविवार को पटना में सुखधाम का देहांत हो गया, इसकी सूचना मिलने पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया था।




Recent Comments