● मेधा सूची में गड़बड़ी पर विभाग ने उठाया कदम
छपरा । एकमा प्रखंड नियोजन इकाई की 9 एव 10 अगस्त को होने वाली नियोजन की काउंसिलिंग स्थगित कर दी गई है।इस आशय का पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से निर्गत की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा पत्र में साफ साफ बताया गया है कि एकमा प्रखंड नियोजन इकाई द्वारा तैयार की गई मेधा सूची में गड़बड़ी है।इसलिए उक्त काउंसिलिंग को फिलहाल स्थगित किया गया है।अगले आदेश में मेधा सूची की त्रुटियों को ठीक करके काउंसिलिंग की तिथि की घोषणा की जाएगी।इसकी प्रतिलिपि प्रखंड नियोजन इकाई को भी भेजी गई है।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को छपरा कॉलेजिएट स्कूल में वर्ग 6-8 के अंग्रेजी विषय की काउंसिलिंग होनी थी।इधर एनआईसी के साइट पर अपलोड सूची का जब अभ्यर्थियों ने गहनता से अवलोकन किया तो देखा कि नियोजन इकाई ने गलत मंशा से कम मेधा वाले की गणना गलत कर स्कोर बढ़ा कर मेधा सूची में उपड स्थापित कर दिया गया, वही कुछ अभ्यर्थियों की गणना गलत कर उनका स्कोर कम कर मेधा सूची तैयार की गई है।इसकी बानगी गोपालगंज की महिला अभ्यर्थी का मेधा अंक सामने आया है।73.6 मेधा अंक वाली अभ्यर्थी नीतू कुमारी पिता-मुरारी पांडे का का मेधा अंक संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है।इसकी वास्तविक गणना दर्शाया गया मेधा अंक से भिन्न होना चाहिए।इसको लेकर नियोजन इकाई की गलत मंशा उजागर होने पर अभ्यर्थियों में भी आक्रोश व्याप्त है।अब देखना बाकी है कि विभाग प्रखंड नियोजन इकाई पर क्या कार्रवाई कर रहा है।




Recent Comments