परसा(सारण)-परसा विधानसभा के अंजनी बजार पर पूर्वी मंडल अध्यक्ष संजय चौबे की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चीन के राष्ट्रपति सी जिनपिंग का पुतला दहन किया गया तथा चीन के राष्ट्रपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया।नारेबाजी में कार्यकर्ताओं ने चीन निर्मित समान टीवी,मोबाइल लाईट सामग्री आदि सामानों को आग के हवाले किया गया तथा भविष्य में चाइनीज एप्लिकेशन के उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया गया। पुतला दहन के उपरांत प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह ने कहा कि सारण जिला से चीनी सामानों का नामों निसान मिटा देना है सांसद राजीव प्रताप रूडी ,जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीर्घ संकल्प लिया है वही अर्जुन सिंह ने कहा कि आज राहुल गांधी पूछ रहे हैं कि सैनिकों बिना हथियार के सीमा पर क्यों भेजा गया इसके लिए राहुल ग़ांधी को अपने पुराने कांग्रेसी पीएम से पूछना चाहिये कि ये नियम किसने बनाया उन्हें अपने गिरेबान में झाँकना चाहिये ये 1962 वाला भारत नहीं 2020 का भारत है जो घर में घुस कर मारना जानता है। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री एवं परसा विधानसभा प्रभारी अनिल सिंह,परसा पूर्वी उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता,सोशल मीडिया संयोजक पप्पू साह,मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष मदन मिश्रा, मंडल मंत्री राम बिहारी सिंह,पूर्व मुखिया सकलदीप मांझी,डॉ अलमू दिन चन्दन सिंह,रमेश सिंह आदि शामिल थे।