छपरा। सारण निकाय से राजद के संभावित प्रत्यासी सुधांशू रंजन ने आज बिस्कोमान के अध्यक्ष सह राजद के एमएलसी डॉ सुनील सिंह से पटना स्थित बिस्कोमान कार्यालय पर पहुंच कर मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने अपने वरीय नेता को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने आसन्न निकाय चुनाव पर गहन मन्त्रणा की। श्री सुधांशू रंजन ने बताया कि एमएलसी डॉ सिंह ने कहा कि सारण निकाय राजद के लिए परम्परागत सीट रहा है। तथा राजद किसी भी कीमत पर इस सीट पर अपने प्रत्यासी की जीत सुनिश्चित कराने के लिए पुरजोर प्रयास करेगा। उन्होंने सुधांशू रंजन को पार्टी का युवा चेहरा एवम ऊर्जावान सिपाही बताते हुए उन्हें चुनावी समर में जी जान से लगने का आग्रह किया। मौके पर अनेक गणमान्य आदि भी मौजूद थे।
-/-