परवेज अख्तर/सिसवन (सिवान) : प्रखंड के चैनपुर स्थित अस्पताल परिसर में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच में गुरुवार को चैनपुर बनाम सिसवन टीम के बीच खेला गया जिसमें चैनपुर की टीमआठ विकेट से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। मैच का उद्घाटन थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने फीता काट तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर सिसवन की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 44 रन बनाई।जवाब में खेलने उतरी चैनपुर की टीम 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर आठ विकेट से मैच जीत लिया।
इस मौके पर कमेंटेटर उपेंद्र पांडेय, धम्मू यादव,विशाल कुमार, वसीम अकरम, सौरव पांडेय, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद थे।




Recent Comments