शामकौरिया में हनुमत जयंती समारोह शुरू
ロरिपोर्ट-अज़हर करीम/इसुआपुर(सारण) : प्रखण्ड के शामकौरिया बाजार पर हनुमत जयंती समारोह का 36 वां बार्षिकोत्सव अधिवेशन गुरूवार से शुरू हो रहा है । कार्यक्रम की पूर्व संध्या से ही पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है । देश के कोने-कोने से संत-महात्माओं का पदार्पण हो रहा है । सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अधिवेशन में भजन , प्रवचन जैसे कार्यक्रमों के आयोजन किए गए हैं । जिसमें यूपी के खलीलाबाद से स्वामी वैराज्ञानंद जी महाराज , झॉसी से अनिता भारती , वृंदावन मथुरा से पंडित रामज्ञान पाण्डेय , जनकपुर धाम से नागेन्द्र नारायण जी , अंबिका स्थान से शिवबचन जी आमी , सारण के विद्याभूषण जी महाराज उर्फ कवि जी , भजन गायिका अल्पना मिश्रा तथा इसुआपुर के पंडित नंदकिशोर चौबे द्वारा रामायण पाठ , भजन-कीर्तन व प्रवचन जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगें । वहीं बाबा लालदास वेद विद्यालय बिशुनपुरा के वेद विद्यार्थियों के द्वारा वेद पाठन किया जाएगा ।