
इसुआपुर।
सुबह के 8 बज रहे थे। प्राथमिक विद्यालय बिशुनपुरा मतदान केंद्र संख्या 92 पर पंचायत सरकार बनाने को लेकर पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं में काफी उत्साह दिखा। यहां पुरुष मतदाताओं से 10 गुना अधिक महिला मतदाताओं की लंबी कतार दिखी। महिलाओं का कहना था कि वे सुबह बिना चौका चूल्हा किए अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंची हैं। पहले मतदान तब भोजन। वहीं कुछ महिलाओं ने बताया कि वे सुबह 4 बजे ही बिछावन छोड़ कर पुरुषों को चाय पिला दिया तथा बच्चों को मैगी खिला कर वोट देने आई हैं। मतदान केंद्र पर पुरुषों से अधिक महिलाओं की लंबी कतार इस बात का संकेत दे रही थी की उन्हें अपने मन की प्रतिनिधि चुनने में कितनी उत्साह हैं।महिलाओं में पुरुषों से अधिक पंचायत सरकार बनाने का जज्बा दिखा। ऐसा ही नजारा पंचायत भवन महुली अटौली बूथ संख्या 7 पर भी महिलाओं की लंबी कतार देखने को मिला। वहीं प्राथमिक विद्यालय महुली अटौली बूथ संख्या 7 और 8 पर मतदान करने पहुंची महिला मतदाताओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत हो रही थी।




Recent Comments