तरैया(सारण)। प्रखंड के 186 मतदान केंद्रों पर कुल मिलाकर मतदान छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गय प्रत्याशियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप , फर्जी मतदान, बूथ स्टैंपिग का आरोप भी लगे। प्रशासन सम्बंधित बूथों का निरीक्षण व जांच करता नजर आया। प्रातः 7बजे से ही सभी मतदान केंद्रो मतदाता पर पहुच गए थे। जैसे जैसे दिन बितता गया मतदाताओं की लाईने लंबी होती गई। दोपहर 12 बजे तक प्रायः सभी मतदान केंद्रो पर भीड़ कम हो गई थी। लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद अधिकतर मतदान केंद्रो पर महिला मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली। प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक इंतजाम किया गया था। दियरा क्षेत्र और सारण तटबंध इलाके में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम देखने को मिला। बिहार पुलिस व गृहरक्षक बल के जवान सभी मतदान केंद्रो पर मुस्तैदी के साथ तैनात थे। कई मतदान केंद्रो पर बीच बीच में भी इवीएम में खराबी आ गई जिसे ठीक कर लिया गया।70मतदान केन्द्रों पर बायोमेट्रिक मशीने उपलब्धि थी उपलब्धि थी जिनमें नेटवर्क नेटवर्क के कथित तौर पर उपलब्ध ना होने से इनका इस्तेमाल बेहतर नहीं हो पाया। सरिया रत्नाकर पंचायत की 139, 140, 141 पर सुबह से ही मशीन के काम नहीं करने की स्थिति थी परंतु इसकी सूचना प्रखंड रीवा से कार्यालय को ना तो दी गई ना ही उसमें सुधार हो पाया बायोमेट्रिक मशीनें फोटो खींची दिखी। इस डीएसपी इंद्रजीत बैठा, बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह, सीओ अंकु गुप्ता, थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह सहित कई वरीय पदाधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।