● सरकार की कल्याणकारी योजना को धरातल पर करने की किया मांग

मढ़ौरा(सारण)। नगर पंचायत के वार्ड 15 में कई महीनों से सरकार की महत्वकांक्षी योजना हर घर को नल का जल ठप्प है। इस संबंध में समाजसेवी मंटु प्रसाद ने कार्यपालक पधाधिकारी को आवेदन देकर पानी की सप्लाई सुचारू रूप से करने की मांग किया है। अपने आवेदन में उन्होंने कहा है कि वार्ड 15 के मेहता टोला में महीनों से पानी की सप्लाई बंद है। कई बार इसकी सूचना नगर पंचायत को दी गई। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि खराबी को दूर कराकर पानी की सप्लाई जल्द चालू करा दिया जाएगा।