इसुआपुर में अरुण जेटली के निधन की खबर से शोक की लहर, जदयू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप सहित कइयों ने जताया संवेदना

इसुआपुर(सारण)-भारत के पूर्ब वित्तमंत्री तथा भाजपा के वरीय नेता अरुण जेटली की मृत्यु की खबर आते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई ।जदयू नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने जेटली की मौत पर अपनी सम्बेदना ब्यक्त करते हुये कहा कि देश की राजनीति से एक चमकता सितारा बुझ गया ।वही तरैया विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने इनकी मौत को एक अपूर्णीय क्षति बताया तो तरैया के पूर्ब विधायक एवं भाजपा नेता जनक सिंह ने अपनी गहरी सम्बेदना ब्यक्त करते हुए कहा कि आज देश से जन जन का नेता चला गया ।वही शोक ब्यक्त करने वालो में जिला परिषद सदस्या प्रियंका सिंह,धीरज सिंह,मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा,राजकिशोर सिंह, धनन्जय पांडे,मनोज राय,रामप्रकाश दास, गजेन्द्र सिंह,बद्रीनारायण सिंह,प्रमुख सरोज कुमारी,अजय राय,सुरेश प्रसाद श्रीवास्तव, अमरनाथ प्रसाद आदि मुख्य हैं ।




Recent Comments