इसुआपुर प्रखंड प्रमुख के खिलाफ सदस्यों ने दिया अविश्वास प्रस्ताव
रिपोर्ट:-अज़हर करीम:
इसुआपुर ( सारण ):-कार्यो में भेदभाव और सदस्यों की उपेक्षा को लेकर इसुआपुर प्रखण्ड प्रमुख के विरुद्ध 19 में से 8 सदस्यों ने लगाया अविश्वास का प्रस्ताव, प्रखण्ड कार्यपालक पदाधिकारी से अविश्वास के लिए विशेष बैठक बुलाने का आग्रह किया है। इस अविश्वास के साथ प्रखण्ड की राजनीति गर्म हो गयी है।
इसुआपुर प्रखण्ड पंचायत समिति के 19 में से कुल 8 सदस्यों ने बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी को सरोज कुमारी के नेतृत्व में प्रखण्ड प्रमुख मितेन्द्र कुमार राय पर अविश्वास का प्रस्ताव सौपा है, आवेदन में जिसमे पंचायत समिति की स्थायी समिति का गठन नही करने, पंचायत समिति सदस्यों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए यह अविश्वास प्रस्ताव लाया है, पंचायत समिति सदस्यों में प्रभावती देवी, नंद किशोर राय, संध्या देवी, उमा देवी, राकेश पांडेय, पूनम देवी, दीनानाथ राउत, और सरोज कुमारी के हस्ताक्षर है।