सारण :परसा नगर पंचायत मंडल भाजपा के कार्यसमिति की बैठक, हर बूथ पर मानेंगे सुशासन दिवस
।
परसा
नगर पंचायत मंडल भाजपा के कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह के अध्यक्षता में सैदपुर योगेन्द्र कुँअर के आवास पर की गई।बैठक में आगामी 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में नगर पंचायत के सभी बूथों पर मनाने हेतु कार्ययोजना तैयार किया गया।इसके लिए परसा शक्तिकेन्द का प्रभारी शैलेश कुमार गिरी शक्तिकेन्द प्रभारी चंदन सिंह तथा पोरईं शक्तिकेन्द का प्रभारी इन्द्रमोहन सिंह को बनाया गया तथा प्रत्येक बुथ का प्रभारी अलग अलग कार्यकर्ता को बनाया गया ।टीम आगामी रविवार को प्रधान मंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम का भी आयोजन करेगा।बैठक में विधानसभा विस्तारक नंदलाल चौहान मंडल प्रभारी नागेश्वर बैठा राजीव रंजन सिंह युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जीतेंद्र सिंह उर्फ भूलन जी जीतेंद्र साह अध्यक्ष अति पिछड़ा मंच चुन्नु सिंह प्रकाश कुमार सिंह सह प्रभारी युवा मोर्चा संतोष कुमार राय उपाध्यक्ष नगर पंचायत मंडल आनंद कुमार मीडिया प्रभारी एवम् सम्मानित कार्यसमिति सदस्य गण शामिल हुए।




Recent Comments