
सारण/इसुआपुर-इसुआपुर बाजार के पश्चिम दिशा के चेवर में सड़क किनारे पानी में आज सुबह करीब 11:00 बजे एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से पूरे इलाकें में सनसनी फैल गई है। आस-पास के लोगों को जैसे ही खबर मिली कि इसुआपुर के सनिका चेवर में एक महिला की लाश मिली है, लाश को देखने के लिए सैकड़ों-हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। लाश देखने गए हुए लोगों में से किसी ने इसुआपुर पुलिस प्रशासन को खबर की तब इसुआपुर पुलिस प्रशासन अपने कुछ दलबल के साथ आयी और लाश को कब्जे में लेकर थाने में लाई और कागजी करवाई के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल में भेज दिया। लाश देखने गए लोगों ने अपने में तरह-तरह की बातें कर रहे थे कोई कह रहा था कि इधर (सनिका चेवर) सुनसान जगह होने के कारण किसी ने मौका पाकर लाश को फेंककर चला गया है तो कोई कह रहा था कि लाश को देखने से लग रहा है कि लाश हफ्ता-दस दिन का लग रहा है और इस महिला को चाकू से गोदकर मारा गया है और मुँह भी कुंच दिया गया है और कुछ लोग तो यह भी बातें कर रहे थे कि प्रशासन केवल हाइवे पर ही गश्ती करती है ग्रामीण इलाकों में नही इसलिए हत्यारों की हिम्मत बढ़ गई है और उसी का खामियाजा है कि आज ऐसा देखने को मिल रहा है हालांकि की स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक कुछ भी नही कहा गया है।




Recent Comments