बेतिया – गौनाहा:– *दो लीटर देशी शराब के साथ पियक्कड़ गिरफ्तार गया जेल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* स्थानीय थाना ने समकालिन अभियान के तहत नरकटिया गंज जाने वाली मुख्य सड़क पर माधोपुर व मेधौली के बीच शुक्रवार की संध़्या नशे की हालत में दो लीटर देशी शराब के साथ एक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया|थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि शराबी की पहचान माधोपुर निवासी विनोद सिंह के रुप में की गई है जिसके पास से दो लीटर देशी शराब भी जब्त की गई हैं|जिसे उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया|