सारण/ तरैया
प्रखंड के भलुआ शंकरडीह गांव निवासी सलाउद्दीन ने पंजाब नेशनल बैंक से 49000 हजार रुपये निकासी कर बाइक के डिक्की में रखकर तरैया गैस लेने के लिए गाड़ी लगाकर जाने लगा तभी दो व्यक्ति ब्लू रंग के पल्सर बाइक से आकर मेरे गाड़ी के पास लगाकर मेरे बाइक के डिक्की से एक व्यक्ति रुपये लेकर भागने लगा।हल्ला करने पर उपस्थित लोगों ने उक्त चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिये।चोर के पास से मेरे रुपये बरामद हो गए।जिसको लेकर पीड़ित ने दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।जिसमें पश्चिम बंगाल के थाना राजगंज जिला जलपाईगुड़ी फगपुकुर गांव निवासी विकास ग्वाला व पूजन ग्वाला उर्फ रामजी को आरोपित किया है।पकड़ाये चोर ने पुलिस को बताया कि हमलोग बैंक के पास खड़े रहते है।कोई भी व्यक्ति बैंक से पैसा निकाल कर बाहर आता है उसके शरीर पर पैखाना फेक देते है।फिर उससे पैखाना साफ करने के लिए कहते है।जैसे ही वे बैग रखकर कपड़ा साफ करने लगते है तबतक हमलोग रुपये लेकर भाग जाते है।वही 06 अप्रैल 2021 को मशरख सेंट्रल बैंक से रुपये निकालकर बाहर आने पर एक व्यक्ति के पास से एक लाख बीस हजार रुपये तथा ब्लू रंग के झोला में रखा बैंक का कागजात एवं सहारा का कागजात छीनकर भाग गया थे।थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह ने बताया कि वैशाली जिला के छोटी मड़ई गांव निवासी शंकर प्रसाद के किराए के मकान से मशरख से छीने गए बैंक के कागजात व सहारा के कागजात को बरामद कर लिया गया है।वही फरार चोर को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।




Recent Comments