सीवान : महाराजगंज अनुमंडल के मवेशी अस्पताल भवन का निर्माण कार्य खाटाई मे
✍विकाश कुमार
सीवान/महाराजगंज शहर के प्रखंड परिसर मे दो मंजिला मवेशी अस्पताल एवं चिकित्सक आवास निर्माण पिछले आठ साल पहले टेण्डर हुआ नीव डाला गया, पीलर निकला परन्तु काम ठप पड़ गया।आजादी के समय बना पशुचिकित्सालय अब तो स्मृति शेष बचा हुआ है ,कहा जाय तो अतिश्योक्ति नहीं होगी।सुत्रो की माने तो लगभग आठ बर्ष पूर्व पशुचिकित्सालय एवं पशुचिकित्सक आवास बनाने वास्ते 2900000 रुपये आवंटित हुई थी, किन्तु किन कारणों से कार्य बीच में ही बंद कर दिया गया ,ये पहेली बना हुआ है।
महाराजगंज मवेशी अस्पताल के कर्मचारियों को रहने वास्ते आवास भी नहीं, मवेसी अस्पताल के चपरासी,गार्ड व पशुधन साहायक को भी आवास उपलब्ध नहीं है।
यहा का इकलौता मवेशी अस्पताल पिछले लगभग सात आठ सालो से पशु कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र मे चल रहा है जहाँ पशुचिकित्सक डाँ अजय कुमार मिश्रा अपना टेबुल कूर्सी लगाये है।
“महाराजगंज वासियों के मवेshiयों को होने वाले किसी तरह के रोग ब्याधि से निपटने के लिए ससमय डाँक्टर की पूरी टीम मूस्तैद रहते हैं।अस्पताल में भरपूर मात्रा में दवा व उपकरण मौजूद हैं “ये बाते डाँ अजय कुमार मिश्रा इस संवाददाता को बताये।सुत्रों की माने तो नये शीरे से पशुचिकित्सालय एवं पशुचिकित्सक के लिए आवास के लिए राशि निर्धारित कर ली गई है।