मांझी(सारण)। अरियांव गांव स्थित जरती माई काली स्थान परिसर में जगत कल्याण के उद्देश्य आचार्य उमानाथ तिवारी व मुन्ना पाठक के देख-रेख में 24 घण्टे के अखण्ड अष्टयाम का आयोजन किया गया। अष्टयाम का समापन क्षेत्र के चर्चित व्यास सुरेश यादव व दल के द्वारा भव्य आरती से हुआ। यजमान के तौर पर मुखिया पुष्पा वर्मा व उनके प्रतिनिधि शम्भूनाथ सिंह कुशवाहा व ललन प्रसाद, दिलीप पंडित, जयकिशुन मांझी, लालबाबू मांझी आदि पत्नी समेत शामिल हुए। इस अनुष्ठान का भव्य आयोजन समस्त ग्रामीणों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।