ग्राहक बनकर गांजा खरीदने पहुंचे SP, पुड़िया खरीद दिए पैसे और कर लिया.
पूर्णिया। एसपी निशांत तिवारी अपने काम करने के अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। पुलिसिंग के अलावे वे समाजिक कार्यों से भी जुड़े हुए हैं। इस बार इनके नए अंदाज को लेकर पूर्णिया शहर में खूब चर्चा हो रही है।
लाल रंग की शर्ट पहने बुलेट पर सवार व्यक्ति कोई आम आदमी नहीं है बल्कि पूर्णिया के एसपी निशांत तिवारी हैं। बिना कोई तामझाम के एसपी सिविल ड्रेस में सड़क पर घूम रहे थे। सिविल ड्रेस में एसपी खुद नशे के सौदागर के पास गांजा खरीदने पहुंचे।