ग्रामीणों के सहयोग से तरैया में बन रहा 51फिट ऊंची हनुमान मंदिर
तरैया(सारण)01.06.2018:
रामबाग में ग्रामीणों के सहयोग से 51 फिट ऊँची संकट मोचन घंटी बाबा हनुमान मंदिर का निर्माण हो रहा है।मंदिर के ऊपर 25 फिट ऊँची हनुमान जी का मूर्ति स्थापित किया जायेगा।27 वर्ष पूर्व ग्रामीण ठाकुर संजय सिंह,त्रिभुवन सिंह और सीताराम सिंह ने उक्त स्थल पर हनुमान मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया था।किंतु मंदिर नही बन सका।ग्रामीणों का मानना है कि तरैया-मसरख मुख्य सड़क पर पहले बहुत ज्यादा सड़क दुर्घटना होती थी।जब से इस मंदिर शिलान्यास हुआ है।कोई सड़क दुर्घटना नही हो रहा है।27 वर्ष पूर्व शिलान्यास के बाद भी इस मंदिर का निर्माण 25 वर्षो बाद भी जब नही हुआ तो ग्रामीण देवकुमार सिंह ने अपने मन मे मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण करने को ठान लिया और एक वर्षो में ही मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने वाला होने वाला है।मंदिर निर्माण कमिटी के सचिव देवकुमार सिंह ने बताया 51 फिट ऊँची मंदिर का निर्माण होगा।जिसमें 26 फिट ऊँचे दो तल्ले मंदिर भवन पर 21 फिट ऊँची हनुमान जी की मूर्ति मंदिर स्थापित किया जाएगा।फिर चार फीट हनुमान जी मूर्ति के ऊपर चार फीट का छतरी लगाया जाएगा।मंदिर निर्माण का कार्य मोतिहारी जिले से आये कारीगर नरेश पंड़ित कर रहे है।मूर्ति निर्माण के लिए मेटीरियल असम एवं पटना से लाये जा रहे है।
*स्वप्न्न से प्रेरित होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य और नया नाम मिला घंटी बाबा*
मंदिर निर्माण कमिटी के अध्यक्ष देवकुमार सिंह ने बताया कि 27 वर्षो से मंदिर निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा था।मुझे बार-बार सपने में घंटी दिखायी देता था।जब भी मैं इस रास्ते से गुजरता था तो मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण करने की मुझमे भावना जागृत होती थी।अपने स्वप्न्न से प्रेरित होकर मैंने 13 अप्रैल 2018 को मंदिर परिसर का सफाई कार्य शुरू किया तो मंदिर परिसर में मुझे 100 वर्ष पुराना एक ताम्र पत्र मिला जिस पर घंटी बाबा लिखा हुआ था।फिर उस ताम्र पत्र को मैंने मंदिर के बगल में स्थित एक पीपल के पेड़ के खोखले में डाल कर कर मन्नत मांगी की अगर शीघ्र मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया तो मैं उक्त पेड़ में घंटी बाँधूँगा।मन्नत शीघ्र पूर्ण हो गया और ग्रामीणों का जनसहयोग भरपूर मिलने लगा और मंदिर निर्माण कार्य आनन-फानन में शुरू हो गया।फिर मैं उक्त पेड़ में एक पीतल का बड़ा घंटी बांध दिया।तब से इस जगह का नाम घंटी बाबा भी हो गया।और संकटमोचन हनुमान मंदिर का नया नाम संकटमोचन घंटी बाबा हनुमान मंदिर हो गया।
*हर-शनिवार और मंगलवार को श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाता है*
संकट मोचन घंटी बाबा हनुमान मंदिर परिसर में प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को किसी न किसी श्रद्धालुओं द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है।प्रसाद के रूप में शनिवार को खिचड़ी और मंगलवार की हलवा वितरण किया जाता है।
*अब नही होता इस सड़क पर कोई सड़क दुर्घटना*
मंदिर निर्माण कंपन्नी के अध्यक्ष शत्रुध्न सिंह,ठाकुर संजय कुमार सिंह,ओमप्रकाश सिंह,बृजकिशोर सिंह,अमरनाथ सिंह,राजू आनंद,मंदिर के पुजारी मुन्ना बाबा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जब से मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ है।इस सड़क पर कोई सड़क दुर्घटना नही होता है।
*दो भाई कर रहे है मूर्ति स्थापना का खर्च*
संकट मोचन घंटी बाबा हनुमान मंदिर निर्माण के लिए 21 फिट लम्बी हनुमान जी का मूर्ति स्थापित होना है।जिसके लिए लाखों रुपये के खर्च का वहन अकेले दो भाई देवकुमार सिंह और ठाकुर संजय सिंह कर रहे है।ग्रामीण इस सराहनीय कार्य के लिए उनकी सराहना कर रहे है।




Recent Comments