
आशीष रंजन सिंह को बेसिक स्काउट मास्टर कोर्स का मिला प्रमाण पत्र
छपरा (दिनांक 22 मई 2020) । जिला संगठन आयुक्त आलोक रंजन के हाथों आशीष रंजन सिंह को बेसिक स्काउट मास्टर कोर्स का प्रमाण पत्र उनके छपरा स्थित आवास पर प्राप्त हुआ तथा विभिन्न ऑन लाइन कार्यक्रमो में अपने यूनिट की भागीदारी कैसे हो इस पर भी विचार विमर्श हुए। इस दौरान जिला संगठन आयुक्त द्वारा ऑन लाइन प्रोजेक्ट “संकल्प” में एकल पूर्ण करने पर भी बधाई दी गई तथा इसी तरह सभी कार्यों में अपने ही तरह अपने यूनिट को भी सक्रिय करने एवम सक्रिय भागीदारी निभाने हेतु प्रेरित करने की बात कही।इसके साथ ही राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा वर्तमान में संचालित मास्क बैंक और गूगल फॉर्मेट Covid 19 वारियर्स पर भी कार्य के सफलता पूर्वक संचालित करने हेतु तकनीकी विचार विमर्श किया गया।




Recent Comments