राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया लहरिया कट बाइक चलाने वालों की खैर नहीं जिला अधिकारी के आदेश के आलोक में लहरिया कट पर पुलिस कि पैनी नजर रहेगी ।ऐसे युवक अब जाएंगे जेल ।नवयुवक लहरिया काट स्टाइल में बाइक चलाते समय पकड़े जाने पर कड़ी सजा मिल सकती है । कई कानून पेच में फंस सकते हैं। यह निर्देश जिलाधिकारी ने मीटिंग के दौरान में सख्त निर्देश सभी थाने में दिया है। ऐतिहासिक के तौर पर वाहन चेकिंग के दौरान वाहन ट्रैफिक नियम का पालन करे। इसी क्रम में नानोसती चौक पर वाहन जांच किया गया जिसमें हेमलेट ,लायसेंस, गाड़ी की कागज चेक किया गया जिसमें आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों का चालान काटा गया वहीं कागजो का अवलोकन किया गया। यह जानकारी मझौलिया प्रभारी थानाध्यक्ष सुजीत कुमार दास ने दी।