आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा अनाथ बच्चों के बीच मनाया गया श्री श्री का जन्मदिन

छपरा : आर्ट्स ऑफ लिविंग के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी के जन्मदिवस पर शहर के प्रभुनाथ नगर स्थित अनाथालय में आर्ट्स ऑफ लिविंग के सदस्यों ने अनाथ बच्चो के साथ गुरु श्री श्री रविशंकर जी का जन्मदिवस मनाया । आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों के अनाथ बच्चो के साथ मिलते ही एक अजब सी अनुभूति महसूस हो रही है ।
आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों ने जन्मोत्सव से पहले सभी सदस्यों ने बालको के साथ जमकर मस्ती किया बालको और सदस्यों ने आपस में एक दूसरे का जमकर मनोरंजन किया अनाथ बालको को उनके जीवन और जीवन के रहस्यों के बारे में बताया गया तथा उन्हे शिक्षा ग्रहण कर जीवन में अच्छा से अच्छा करने के लिए मार्ग दर्शन किया गया ।बालको ने भी बाहर से आए लोगों के साथ जमकर मस्ती किया । बालको को अर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों ने बालको को ध्यान के साथ योगा और ओम का उच्चारण सिखाया गया । सदस्यों ने बच्चो के बीच जन्मदिन मानते हुए बालको के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया । जन्मोत्सव समारोह में मुख्य रूप से मुख्य योग प्रशिक्षक उड़ीसा निवासी कौशिक कपूरिया,प्रदीप सौरभ,चंदन सिंह,मुन्नी गुप्ता,कुंती देवी, नीना गुप्ता,जगदीश जी,गौरव जी , मनोज जी,भोला जी ,अमित जी, प्रिया रंजन जी,नीतू सिंह,अंजलि सहित दर्जनों स्वयं सेवक मौजूद रहे ।