छपरा(17 नवम्बर, 2020)। रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं उन्हें बेहतर यात्रा सुविधा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में 16 नवम्बर,2020 को गाड़ी संख्या 04673 में छपरा जं0 स्टेशन पर एक 12 वर्ष की लड़की अकेले सवार हो गई तथा उसके परिजन स्टेशन पर ही छूट गये। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान द्वारा सीवान रेलवे स्टेशन पर लड़की को उतार कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया ।

इनपुट-अशोक कुमार, जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी