
नहाने के दौरान सरयू में डूबे किशोर के शव की बरामदगी के लिये एनडीआरएफ की टीम ने मोटरबोट के सहारे प्रयास किया तेज
निवर्तमान सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने परिजनों से मिल दिया ढाढ़स
मांझी (सारण) : रविवार को मांझी के बैरिया घाट पर नहाने के दौरान सरयू में डूबे किशोर का शव बरामद नही किया जा सका है। सोमवार को पटना से पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने मोटरबोट के सहारे शव ढूंढने का पुरजोर प्रयास किया हालांकि शव बरामद नही किया जा सका। शव के खोजबीन में सीओ दिलीप कुमार तथा थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा अपने सहकर्मियों के साथ पूरे दिन भर जमे रहे। शाम को शव के खोजबीन का जायजा लेने अपने समर्थकों के साथ सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल भी पहुंचे तथा खोजबीन का जायजा लिया। उधर शव मिलने में हो रहे विलम्ब से परिजनों की परेशानी बढ़ रही हैं। सांसद ने डूबने से मृत किशोर के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।




Recent Comments