
छपरा (सारण)आरसीपी सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय का संसदीय समिति का सदस्य बनाए जाने पर सारण जिला जद यू अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने शिष्टमण्डल के साथ खुशी व्यक्त करते उन्हें गुलदस्ता भेट किया,वही गृह मंत्रालय संसदीय समिति में उन्हें शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते बताया कि एनडीए में जद यू के एक विद्वान राजनेता के साथ राजनैतिक अनुभव के धनी राम चन्द्र प्रसाद सिंह जद यू के योग्य राजनेता है।इनका गृह मंत्रालय संसदीय समिति बनाए जाने से बिहार के विकास के नए आयाम शुरू होंगे।श्री आलम में बताया कि आरसीपी बाबू राज्यसभा सांसद के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव है।उनसे बिहार की जनता को बड़ी उम्मीद रहती है।आरसीपी बाबू बिहार की जनता के चिंतक और गरीब दलितों पिछड़ो के हिमायती है।उन्हें हम सारण की जनता की ओर से दिल से स्वागत कर है।मौके पर सारण जिला जद यू महासचिव जावेद अब्बास पप्पू सहित अन्य शामिल थे।




Recent Comments