पंच पद के सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव में नामांकन के अंतिम दिन मात्र चार उम्मीदवारों ने ही किया नामांकन
अमनौर प्रखंड में हो रहे पंचायत उप -चुनाव में विभिन्न पंचायतों के पंच पद हेतु नमांकन के अंतिम दिन कुल चार उम्मीदवारों ने अपना नमांकन पत्र भरा. जिसमें कोरेया पंचायत के वार्ड संख्या सात से सुनरपति देवी, अपहर पंचायत के वार्ड संख्या पांच से समीमा खातुन तथा वार्ड संख्या बारह से राजकुमारी देवी वहीं बसतपुर पंचायत के वार्ड संख्या पन्द्रह से मंजु देवी ने पंच पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. मालूम हो कि पंचायत चुनाव के बाद लम्बे अरसे से धर्मपुर जाफर में वार्ड संख्या आठ, बसतपुर में वार्ड संख्या ग्यारह व पन्द्रह वहीं अपहर पंचायत में वार्ड संख्या पांच व तेरह, तरवार पंचायत में वार्ड संख्या नौ तथा कोरेया पंचायत में वार्ड संख्या सात में पंच पद रिक्त चल रहा था. इधर निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ विभु विवेक ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन सात सीटों में मात्र चार उम्मीदवार ही पर्चा दाखिल किए हैं. जिसकी स्कूटनी गुरुवार को तथा नाम वापसी के लिए 23 फरवरी को होगा. अगर स्कूटनी के दिन सभी उम्मीदवार का कागजात सही पाये जाते हैं तो निर्वाचित घोषित कर दिय जायेगें. चुकी प्रत्येक एकल पद पर एक ही प्रत्याशी ने नामांकन किया है.




Recent Comments