शिक्षा समिति के अध्यक्ष से ध्वजारोहण नहीं कराने का आरोप
✍परवेज अख्तर/सिवान;
बसंतपुर (सिवान) : प्रखंड के बैजुबरहोग पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगहीं में स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य विजय सहनी से ध्वजारोहण नहीं कराने का आरोप प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार परलगाया गया है। साथ ही प्रधानाध्यापक पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में वार्ड सदस्य विजय सहनी ने शुक्रवार को डीएम एवं पंचयती राज पदाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रधानाध्यापक ने इन आरोपों को बेबुिनयाद बताया है।
——




Recent Comments