तरैया, सारण।
थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आपसी विवाद में को लेकर जमकर हुई मारपीट की घटना लगभग डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है। घायलों में सरेया बसंत निवासी सूरज कुमार, पुतुल देवी, रुकमीना देवी, भागवतपुर गिरि टोला निवासी दया शंकर गिरि, अभिषेक कुमार गिरी, लाल मुन्नी देवी, पूजा कुमारी, नीरज कुमार गिरि, दीपक कुमार गिरि, पुष्पा देवी, कुणाल कुमार, कुंदन कुमार गिरि, मढ़ौरा थाना क्षेत्र के जोधौली निवासी अभिषेक कुमार गिरि, शामिल है। वही डुमरी छपिया निवासी राजेश कुमार राय, व राजहरु राय आपसी विवाद में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है। वही गंभीर रूप से घायल डुमरी छपिया निवासी राजहरु राय व भागवतपुर निवासी कुणाल कुमार को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में स्थानीय थाने में पीड़ित पक्षों द्वारा अलग-अलग शिकायत प्रतिवेदन दिया गया है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।




Recent Comments