श्मशान की जमीन कब्जाने के विरोध में किया सड़क जाम

मशरक (सारण):
श्मशान की जमीन एक ब्यक्ति द्वारा जोतने के बाद महादलित टोले के सैकड़ों लोग आक्रोशित हो मशरक – छपरा एस एच 90 पर उतर आए। तथा सड़क पर बड़ा बड़ा पत्थर व साइकिल रख उस पर बैठ गए और सरकार व प्रशासन विरोधी नारे लगा सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। सड़क जाम कर आवागमन बाधित करने के बाद सरकार व प्रशासन विरोधी नारे लगा रहे थे। सड़क जाम करने वाले लोगों का कहना था कि हम लोगों का श्मशान का एक मात्र यही जमीन बचा है। जिस पर गरीब महादलित जब मरते है तो उन्होंने लोगों का अंतिम दाहिने संस्कार इसी श्मशान में होता है। जिसमें जमीन को एक साजिश के तहत कुछ लोग हड़पना चाह रहे है। सड़कों जाम कर आवागमन बाधित कर रहें आक्रोशितों का नेतृत्व महादलित नेता राजनाथ राउत कर रहा थे। जबकि मशरक पूर्वी के मुखिया पति रंजीत कुमार सिंह, मशरक पश्चिमी के मुखिया दिलीप कुमार महतो, प्रखंड उपप्रमुख पति साहेब हुसेन उर्फ टुनटुन सहित काफी संख्या में महादलित छोले के महिलाएं व पुरूषो की उपस्थिति रहा है। करीब दो घंटे सड़क जाम करने के बाद मशरक बीडीओ रंजीत कुमार सिंह के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया गया। और आवागमन बहाल हो सका। सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर देने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। वही राहगीरो को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा था।