आधा दर्जन घायल

हसनपुरा(सिवान) : एमएच नगर थाने के उसरी बुजुर्ग में शुक्रवार की रातदो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से वीरू कुमार, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, मूंगालाल, मकुर्धन, सुनील शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से रोजी देवी, अखिलेश्वर कुमार, विशाल कुमार, विकास कुमार, कृष्णा कुमार आदि शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया है, जबकि मूंगालाल की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों नेसदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है किएक पक्ष के लोग विगत 60 वर्षों से किराया के मकान में मिठाई की दुकान चला रहे थे, वहीं दूसरे पक्ष के लोग अपनी जमीन को खाली करा कर बालू सीमेंट गिरा कर कार्य करने की बात कह रहे थे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।