Θ बेतिया – विशाल कुमार दीक्षित जी को राष्ट्रीय कला मंच के जिला प्रमुख का दिया गया दायित्व

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम राष्ट्रीय कला मंच के जिला प्रमुख का दायित्व विशाल कुमार दीक्षित को दिया गया है ।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस मंच के माध्यम से पूरे देश भर में प्रतिभाओं को निखार कर उसे उचित मंच पर लाने का प्रयास कर रही है इसी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री रौशन कुमार ने विशाल कुमार दीक्षित जी को राष्ट्रीय कला मंच का जिला प्रमुख का दायित्व का घोषणा किया रौशन कुमार ने कहा की हमें विश्वास है कि जिले के उभरते गीतकार विशाल दीक्षित के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पश्चिम चंपारण के छात्र-छात्राओं में छुपे हुए प्रतिभा को निखार कर देश के सामने लाएगा।
जिला संयोजक सुजीत मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद पठन-पाठन से लेकर समाज के हर तबके में कार्य कर रहा है राष्ट्रीय कला मंच द्वारा प्रतिभाओं को निखारने का सुनहरा मौका जिले के छात्र छात्राओं को दिया जाएगा। जिला प्रमुख विशाल दीक्षित ने कहा कि हम राष्ट्रीय कला मंच को पूरे बेतिया में फैलाने का काम करेंगे एवं अपने संगठन के अधिकारियों का विश्वास कभी नहीं तोडेंगे।इनके जिला प्रमुख बनने पे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंशु सिंह,चन्दन सैनी,अभय कुशवाहा,प्रशांत मौर्य, नगर सह मंत्री प्रियांशु कुमार,लवकुश कुमार, अभिषेक पटेल,प्रियम्वदा राजपूत,किशन श्रीवास्तव, विनायक द्विवेदी,संजय यादव,अभिजीत राय, अमरेंद्र कुमार आदि सभी कार्यकर्ताओं ने विशाल दीक्षित को उनके नए दायित्व की शुभकामनाएं दी।




Recent Comments